फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गल्ला व्यापारी की मौत की वजह नहीं हो सकी स्पष्ट, विसरा सुरक्षित

Sun, 03 May 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर पैठ निवासी गल्ला व्यापारी शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

लाड़पुर पैठ निवासी गल्ला व्यापारी राम चंद्र शर्मा (55) पुत्र चेतराम शर्मा के शव का शनिवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट न हो पाने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। वहीं उनके शरीर में कमर, पीठ सहित पांच स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर पत्नी श्याम मूर्ति, बेटा कुलदीप, प्रदीप व परिजन रोने लगे। शाम को परिजन ने दुर्वासा ऋषि घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
बता दें कि शुक्रवार सुबह रामचंद्र संदिग्ध हालत में खेत में बेहोश मिले थे। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बेटे प्रदीप ने बताया था कि पिता का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को पिता खेत पर गए थे। जबकि वह जरूरी काम से मुंगीसापुर गया था। 10 बजे के करीब गांव के किसानों ने फोन कर पिता के खेत में पड़े होने की जानकारी दी। इलाज के लिए अकबरपुर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बेटे ने जमीनी विवाद में पिता को जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की आशंका जाहिर की थी। डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने मामले में परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें