फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भ्रूण की मौत की वजह नहीं हो सकी स्पष्ट, विसरा सुरक्षित

Wed, 29 Apr 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर रखे कूड़ेदान में मंगलवार सुबह एक भ्रूण पड़ा मिला था। जिसे कुत्ते पॉलीथिन से निकाल कर नोंच रहे थे। तीमारदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को मॉर्चरी में रखवाया था। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम में भ्रूण की मौत की वजह स्पष्ट न हो पाने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाहर कूड़ेदान में भ्रूण के पड़े होने की जानकारी पर पुलिस ने एक पॉलीथिन से भ्रूण बरामद किया था। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया था कि कूड़ेदान में आसपास के निजी अस्पतालों से कूड़ा फेंका जाता था।शनिवार तड़के कुत्ते कूड़ेदान में घुसकर आपस में लड़ रहे थे। अस्पताल से आए एक तीमारदार ने कुत्तों को भगाने के बाद पास जाकर देखा तो पॉलीथिन में भ्रूण था।
मेडिकल कॉलेज के आसपास कई निजी अस्पताल होने के चलते पुलिस ने गर्भपात कर भ्रूण फेंके जाने को लेकर छानबीन शुरू की थी। मंगलवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट न हो पाने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि भ्रूण महज 20 सप्ताह का होने के चलते लिंग स्पष्ट नहीं हो सका था। आसपास के अस्पतालों से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व भर्ती गर्भवतियों की जानकारी लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें