कानपुर। मेडिकल काॅलेज पुल पर बुधवार देर शाम उलटी दिशा से आए ई-रिक्शा को बचाने में कार अनियंत्रित कार बैरिकेडिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरबैग खुल गए। इससे कार सवार युवक और उसके दोस्त को गंभीर चोट नहीं आईं। गुरुदेव पैलेस के पास रहने वाले सत्यम बुधवार शाम दोस्त के साथ मेडिकल काॅलेज पुल से स्वरूप नगर जा रहे थे। पुल उतरने के दौरान मेडिकल काॅलेज गेट के सामने उलटी दिशा से आ रहे ई-रिक्शा के कारण हादसा हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भाग निकला। काफी देर तक पुल पर जाम लगा रहा। (संवाद)