फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सांड़ ने वृद्ध को कई बार पटका, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बढपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सांड़ ने वृद्ध किसान पर हमला कर दिया। सींग से उठाकर जमीन पर कई बार पटक दिया। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बीधूपुरा गांव निवासी किसान श्याम सिंह बघेल (74) रात करीब साढे आठ बजे गांव से दूर अपने खेत के पास एक निजी नलकूप पर बैठे थे। उसी समय अचानक वहां पर अवारा सांड़ आ गया और श्याम सिंह पर हमला बोल दिया। सांड़ ने कई बार अपने सींगों से उठा-उठा कर जमीन पर पटका।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे और सांड को वहां से खदेड़ा। गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह को सीएचसी उदी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें