दूल्हा-दुल्हन तीसरा फेरा ले रहे थे तभी दूल्हे और उसके दीदी, जीजा और अन्य ससुरालीजनों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। कारण पूछा तो दहेज में कार न होने को लेकर नाराजगी जताने लगे। आरोप है कि इसके पहले लड़के वाले तीन लाख रुपये घर से ले गए थे। एक लाख रुपये गेस्ट हाउस में दिए गए।
लिफाफों में दिए गए रुपयों को मिलाकर कुल पांच लाख रुपये दिए गए। इसके बाद भी फेरों के समय हंगामा कर दिया गया। जब लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई, तो दूल्हे ने बीच में ही फेरे रोक दिए और बरात लेकर लौट गया। सीपी बीपी जोगदंड ने बताया कि थानेदार को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।