फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के भाई ने बरातियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में गुरुवार रात दुल्हन के भाई ने शादी पर ऐतराज जताकर कई बरातियों को पीट दिया। आरोप है कि एक बराती से सोने की चेन छीन ली। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के खल्ला गांव से मंटू शुक्ला की बरात गुरुवार रात सिठमरा गांव आई थी। दूल्हे के भांजे राहुल दीक्षित ने पुलिस को बताया कि दुल्हन के भाई को शादी पर ऐतराज था। उसने बरात पहुंचते ही कई बरातियों संग मारपीट की।
उन्हें भी मारापीटा और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। हालांकि कुछ लोग दुल्हन के भाई को पकड़ कर ले गए। इसके बाद शादी की रस्में हुईं। मारपीट व चेन छीनने की शिकायत थाना पुलिस से की।
विज्ञापन

बाद में एसओ ने सिठमरा चौकी भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस जांच की बात कह टरकाती रही। अब एसपी को पूरी घटना से अवगत कराया है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें