फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वर-वधू के बीच मामूली बात को लेकर विवाद, लौट गई बरात

Thu, 23 Apr 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में वर- वधू पक्ष के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की वधू पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मान मुन्नवल के बात बात नहीं बनी और बिना दुल्हन बारात लौट गई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी पुत्री का विवाह जालौन जनपद के कोच थाना क्षेत्र के एक गांव से निवासी युवक के साथ तय किया था।
तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार रात बारात गांव पहुंची। द्वारचार के बाद करीब 11 बजे जयमाला की रस्म पूरी हुई और दोनों पक्ष खुशी खुशी फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वधू के भाई और वर पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। हंगामे के चलते दूल्हा, दुल्हन भी स्टेज से उतर गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि घटना के बाद वधू और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूरी रात और बुधवार दिन भर गांव में समझौते की कोशिशें चलती रहीं लेकिन बात नहीं बन सकी। बुधवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

देर शाम तक वार्ता विफल रही जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मंगलपुर थाना के एसएसआई कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद बारात को वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें