फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी ट्रैक से उतरी, उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोकी

Fri, 28 Oct 2022 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कमालगंज स्टेशन से करीब छह किलोमीटर दूर पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही थी। इस हादसे से रूट बाधित हो गया है और उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोकी गई हैं।
 
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बड़ी रेल हादसा होने से बच गया। दरअसल, फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी ट्रैक से उतर गई। हादसा कमालगंज स्टेशन से करीब छह किलोमीटर दूर गांव कतरौली पट्टी के पास हुआ। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन उतर कर नीचे खड़े हो गए। रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना करीब 11.45 बजे की है। इस हादसे से रेलवे रूट बाधित हो गया, जिससे उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोकी गई हैं।
यात्रियों को हुई परेशानी
इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के लेट होने और कई के रूट बदलने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां रेलवे स्टेशन पर कई यात्री घंटों अपनी ट्रेन का इंतजार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें