फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू का बीज न आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उद्यान विभाग में पैसा जमा करने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा है। इससे भी बुआई भी लेट हो रही है।
विज्ञापन

अधिकारी उन्हें एक-दो दिन में बीज आने का भरोसा दे रहे हैं।
जनपद को शासन से 1500 क्विंटल आलू का बीज आवंटित हुआ है। करीब 250 किसान बीज की बुकिंग कर निर्धारित 3475 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धनराशि भी जमा कर चुके हैं।
24 अक्तूबर तक आलू का बीज लखनऊ से आने की संभावना थी। गुरुवार तक बीज न आने से किसान परेशान हैं।
वह लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। आलू की बुआई भी अब लेट हो रही है। इससे कर्मचारियों को किसानों की गुस्सा का भी सामना करना पड़ रहा है।
जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम तक आलू बीज आने की संभावना है।
त्योहार में पल्लेदार न मिल पाने से बीज ट्रक पर लोड नहीं हो सका था। आलू बीज पहुंचते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें