फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रजबहा में उतराता मिला लापता मासूम का शव

Thu, 19 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बैरी दरियाव के मजरा राजपुर स्थित रिश्तेदारी में आया मासूम मंगलवार शाम को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया। रात तक पता न चलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन के दौरान बुधवार सुबह मासूम का शव बरार गांव के पास रजबहा में उतराता मिला।
विज्ञापन

चंपतपुर बारा खेड़ा निवासी कुमकुम बेटे कार्तिक (2) बेटी आशिकी (4) के साथ ननद सुनीता पत्नी शैलेंद्र निवासी राजपुर के घर घूमने आई थीं। मंगलवार शाम को बेटा कार्तिक खेलने के दौरान लापता हो गया। इस पर परिजन ने गांव में उसकी तलाश की थी। पता न चलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
बुधवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर बरार गांव में ग्रामीणों ने कार्तिक का शव रजबहा में उतराते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजबहा ने निकाल कर छानबीन की है। अनहोनी पर कार्तिक की मां कुमकुम, बहन आशिकी, बुआ सुनीता, दादा जयराम व परिजन रोने लगे। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मासूम के खेलने के दौरान घर के पास निकले रजबहा में गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें