फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अज्ञात युवक का अर्धनग्न हालत में मिला शव, जैकेट और कपड़े भी पड़े थे, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sat, 01 Mar 2025 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाने के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाने के पीछे संचालित क्रय विक्रय सहकारी समिति प्रांगण में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव पड़ा पाया गया। सचिव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक अर्धनग्न हालत में मिला है।

विज्ञापन

उसके कपड़े शव के समीप पड़े मिले हैं। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव शुभम त्रिपाठी ने भवन के पीछे एक युवक को संदिग्ध हालत में पडा देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
शिनाख्त के प्रयास कर रही है पुलिस
यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के मध्य है। इसने नीले रंग का लोवर पहन रखा है। पीले रंग की टीशर्ट समीप पड़ी हुई थी। सफेद रंग की प्लास्टिक की चप्पल मौके पर मौजूद है। एक अदद जैकेट भी पड़ी मिली है। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें