फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तालाब में उतराता मिला शौच के लिए गए बुजुर्ग का शव

Sat, 24 Oct 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। कस्बे के अशोक नगर में शौच को गए एक बुजुर्ग का शव बृहस्पतिवार रात 11 बजे तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने पैर फिसलने से तालाब में गिरने से डूबकर मौत होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी प्रभुदयाल (85) खेती करते थे। बेटे अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे के करीब पिता शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर मौजूद तालाब की ओर गए थे। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन की। रात करीब 11 बजे लोगों ने तालाब में वृद्ध का शव उतराता हुआ देखा। जानकारी होने पर इकट्ठा हुए लोगों ने शव बाहर निकला। इधर, पिता की मौत पर बेटे अशोक, विमलेश, सुरजीत, अनिल, बेटी अमरावती रोते बिलखते रहे। शुक्रवार परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। परिजन हादसा मान शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें