फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जमानत पर छूटे युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल । जमानत पर छूटे युवक विनय का शव शनिवार सुबह पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन छू रहे थे। भाई ने महिला समेत चार लोगों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही। युवक की शनिवार को जिला एवं न्यायालय में हत्या के केस में तारीख थी।
शनिवार सुबह छह बजे थाना इकदिल क्षेत्र में गांव निगोह में काली मंदिर के पास रामबहादुर शाक्य के खेत पर स्थित पेड़ पर व फंदे से विनय कुमार (42) निवासी निगोह प्रेमी का शव लटका मिला। पास में उसकी चप्पल मिलीं। नजदीक ही तखत बिछा हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर एसआई सालिगराम व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही परिजनों समेत ग्रामीणों से पूछताछ की।
पुलिस की पूछताछ में विनय के बड़े भाई अजीब कुमार ने बताया शुक्रवार शाम को भाई तखत पर लेटा था। उसने बताया विनय यादव हत्या के आरोप में जेल बंद था। 20 दिन पहले जमानत पर छूट कर आया था। शनिवार को उसकी जिला एवं सत्र न्यायालय में तारीख थी।
आरोप लगाया पड़ोस गांव की महिला समेत चार लोग भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आत्महत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। हत्या के आरोप की बिंदुवार जांच की जा रही है। आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें