उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रविवार को हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बीघापुर तहसील के बरासगवर क्षेत्र में एक युवक का शव चार महीने बाद सऊदी अरब से आया है।
16 अप्रैल 2018 को सऊदी अरब में उन्नाव जिले के मूल निवासी एक युवक की मौत हो गयी थी। मौत की सूचना मिलने के बाद जब उसके परिजनों ने अधिकारियों से शव की मांग की तो इस पर अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की।
महाराष्ट्र के एक समाजसेवी की मदद से क्षेत्र के विधायक ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। विदेशमंत्री की पहल पर मौत के 4 महीने बाद रविवार को मृतक का शव उसके गांव पहुंचा।