फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रात में फैक्टरी से निकले कारीगर का सुबह 500 मीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंद नगर थानाक्षेत्र के दादानगर में रविवार रात केमिकल फैक्टरी से काम करके निकले वेल्डिंग कारीगर का शव सोमवार सुबह फैक्टरी से 500 मीटर दूर पुलिया किनारे मिला। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पनकी बहादुर नगर सरायमीता निवासी ललित कुमार राजपूत (38) रविवार रात दादानगर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करने गए थे। छोटे भाई राज ने बताया कि रात करीब 8.15 बजे उनसे बात हुई तो उन्होंने घर निकलने की बात बताई। रात 10 बजे तक न आने पर जब फोन किया तो उठा नहीं। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह आठ बजे थम्सअप चौराहे से पहले पुलिया किनारे ललित का शव मिला। परिजनों ने नाक, सिर और पैर में चोट के निशान होने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें