फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच किमी दूर मिला किशोर का शव, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिद्धनाथ घाट पर डूबे किशोर रौनक (16) का शव रविवार सुबह पांच किमी दूर महाराजपुर के जाना गांव के पास मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरे किशोर सूरज यादव की पुलिस ने फतेहपुर के बक्सर घाट तक तलाश की।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम पीएसी मोड़ नेताजीनगर निवासी सूरज यादव, साहदुल्लाहपुर निवासी रौनक, शुभम और राज सिद्धनाथ गंगा नहाने गए थे। इस दाैरान रौनक और सूरज डूब गए थे। शनिवार को किसी का पता नहीं चल सका था। इस रविवार सुबह पुलिस ने फिर से गंगा में गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सर्च अभियान चलाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद टीम को जाना गांव के पास गंगा किनारे शव पड़ा मिला। शव घाट पर लाया गया तो परिजनों ने उसकी शिनाख्त राैनक के रूप में की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दूसरे किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें