फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कोल्ड स्टोरेज के पीछे पड़ा मिला लापता युवक का शव

Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना के नरिहा स्थित कोल्ड स्टोरेज के किनारे दो दिन से लापता युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना के ज्योतिष निवासी लालजी कश्यप का बेटा आनंद (22) खेती किसानी में परिजन का सहयोग करता था। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब उसका शव नरिहा के पास कोल्ड स्टोरेज के पीछे पड़ा मिला। उसके शरीर पर मिट्टी लगी थी। शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पहुंचे ज्योतिष निवासी लालजी कश्यप ने शव की शिनाख्त बेटे आनंद के रूप में की। अनहोनी पर मृतक की मां सरिता, भाई अभिषेक, बहन राखी रोने लगीं। लालजी ने बताया कि बेटा दो साल से मानसिक बीमार था। उसका कानपुर के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था।
शनिवार को बेटा घर से दवा लेने के लिए अकबरपुर आने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद वह खेत पर आ गया और खेत पर मौजूद मां के पास साइकिल खड़ी कर दी और आम के बाग की ओर चला गया। शाम तक वापस न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में परिजन की तहरीर व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें