फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के युवक का ओडिशा के चांदीपुर समुद्र तट पर पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी युवक का ओडिशा के बालासोर में चांदीपुर समुद्र तट पर शव पड़ा मिला। वह कानपुर से एक कंपनी में साक्षात्कार देने की बात कह कर निकला था। स्थानीय पुलिस ने कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिजन ओडिशा पहुंचे। शिनाख्त कर शव का वहीं अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



मूलरूप से अरौल के हासिमपुर निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला कल्याणपुर के बारासिरोही में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक शुक्ला (23) बीते 30 अप्रैल को मां सुमन लता को उड़ीसा की किसी कंपनी में साक्षात्कार देने की बात कहकर घर से निकला था। वह नंदनकानन एक्सप्रेस से 1 मई को बलेश्वर स्टेशन पर उतरा। बीते 3 मई को उसका शव चांदीपुर तट के पास पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल की।
कल्याणपुर पुलिस की सूचना पर परिजन उड़ीसा पहुंचे और अभिषेक की पहचान की। शव समुद्री पानी में पड़ा रहने व समय बीतने के कारण शव खराब हो चुका था। इसके चलते परिजनों ने उड़ीसा में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय पुलिस का अनुमान है कि 2 मई को अभिषेक समुद्र के उतरे हुए पानी के कारण अंदर तक चला गया और अचानक ज्वार आने के कारण बाहर नहीं निकल सका। पानी में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें