फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur सूखे नाले के किनारे मिला बराती का शव, भतीजा बोला- रात एक बजे तक साथ में नाच रहे थे, जांच शुरू

Sat, 08 Mar 2025 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कल्यानपुर थाना क्षेत्र में सूखे नाले के किनारे एक बराती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में थाना कल्यानपुर क्षेत्र में एक बराती का शव शनिवार सुबह सूखे नाले में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। सूचना पर थानाध्यक्ष कल्यानपुर विनोद कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी चौडगरा उपदेश कुमार, उप निरीक्षक सुमित तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान कुआंखेड़ा,थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर निवासी राम सिंह (45) पुत्र फागुनी के रूप में हुई है। परिजनों को जानकारी मिली, तो रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। दादनखेडा गांव के रामनाथ कोरी की पुत्री की शादी में कुआखेड़ा से बरात आई थी। मृतक के भतीजे ने बताया की रात एक बजे तक साथ में नाच रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें