फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेरापुर-रूरा मार्ग की गिट्टी उखड़ी, राहगीरों के लिए मुसीबत

Sat, 13 Dec 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। डेरापुर-रूरा मार्ग से उदनापुर तक जाने वाला डामरीकरण मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। डामर उखड़ जाने से सड़क की गिट्टियां निकल आई हैं। उखड़ी सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है। अक्सर लोग गिरकर चुटहिल होते हैं।
विज्ञापन

उदनापुर निवासी कृष्ण कुमार, जसवंत सिंह, राजू नागर, मानसिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत करीब 20 वर्ष पूर्व 400 मीटर की दूरी वाली इस सड़क का निर्माण कराया गया था। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो चुकी है। धूल, गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के चलते बाइक और साइकिल सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मतीकरण की मांग उठाई है।
जेई पीडब्ल्यूडी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क गारंटी रोजगार योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया था। अब वह डिवीजन कानपुर देहात से ही खत्म हो गई। इस सड़क का उनके विभाग के पास कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। ऐसे में उनके विभाग से निर्माण कराना समस्या बना हुआ है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें