फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुरुस्त होंगे चार सेतु के पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य से बचेंगे हादसे

Sat, 17 Jan 2026 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रमुख मार्गाें पर बने चार पुलों के खराब पहुंच मार्ग जल्द दुरुस्त होंगे। इससे सफर सुरक्षित होगा। शासन से मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग पहुंच मार्ग दुरुस्त कराने व सुरक्षात्मक कार्य पर 95.90 लाख खर्च करेगा।
विज्ञापन

जिले के एक राज्यमार्ग, एक जिला मार्ग व दो संपर्क मार्ग पर बने नदी पुलों के पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। गड्ढे होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं पुल की रेलिंग के पास सुरक्षात्मक कार्य भी नहीं हैं। इससे जरा सी चूक हादसे की वजह बन सकती है। इसमें झींंझक विषधन मार्ग के किलोमीटर 39 पर पहुंच मार्ग खराब है। गड्ढे हादसे काे दावत दे रहे हैं। रूरा मिंडाकुआं बनीपारा मार्ग के सुंदरपुर गजेन सेतु के पहुंच मार्ग की भी यही स्थिति है। सुरक्षात्मक कार्यों की भी यहां जरूरत है।
समायूं रतनपुर खास संपर्क मार्ग के किमी पांच पर सेतु के दोनों ओर का पहुंच मार्ग खराब हो गया है। वहीं रसूलाबाद के लकोटिया के निकट पांडु नदी पर बने पुल के दोनों ओर का पहुंच मार्ग खराब है। गड्ढे हैं और पुल की रेलिंग से के पास व पहले कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं है। जरा सी चूक पर हादसा तय है। इन रास्ते से वाहन सवार का सफर सुरक्षित नहीं है। लोग काफी समय से पहुंच मार्ग व सुरक्षा कार्याे की मांग कर रहे थे। इसपर बीते दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
विज्ञापन

.....................
वर्जन.....
एक राज्यमार्ग, एक जिला मार्ग व दो अन्य संपर्क मार्ग पर बने नदी पुलों के पहुंच मार्गाें को दुरुस्त कराने और सुरक्षात्मक कार्याें के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया की गई है। फरवरी में काम शुरू होने की उम्मीद है। दो माह में काम पूूरा कराने का लक्ष्य है। - सुनील कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
....................
जाने कहां कितनी लागत से होगी मरम्मत
झींंझक विषधन मार्ग के किमी 39 पर सड़क व सुरक्षात्मक कार्य पर 25.30 लाख रुपये खर्च होंगे। रूरा मिंडाकुआं बनीपारा मार्ग के सुंदरपुर गजेन सेतु को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत 22.40 लाख रुपये से होगी। समायूं रतनपुर खास संपर्क मार्ग के किमी पांच पर सेतु की सड़क की मरम्मत पर 22.10 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं रसूलाबाद के लकोटिया के निकट पांडु नदी पर स्थित सेतु के पहुंच मार्ग मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्य पर 26.10 लाख रुपये खर्च होगा।
...............
लकोटिया में नदी पुल के रास्ते पर गड्ढों से लगता डर
मिर्जापुर लकोटिया के ग्राम प्रधान सागर कुशवाहा ने बताया कि पांडु नदी के पुल के दोनों ओर के पहुंच मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से हादसे का डर सताता रहता है। कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है। अब शासन से बजट मिला है तो जल्द सड़क दुरुस्त होने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें