फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: यमुना पुल निर्माण कार्य हो चुका है पूरा, सड़क अभी भी है अधूरी, उद्घाटन से पहले ही धंसकन लगी एप्रोच रोड

Wed, 10 Aug 2022 06:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यमुना नदी के पुल की एप्रोच रोड उद्घाटन से पहले ही धंसकने लगी है। एप्रोच रोड धसकने से प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीण लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिशाषी अभियंता  विजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क के आसपास के क्षेत्र की मिट्टी खराब होने की वजह से ये समस्या आ रही है।
 
विज्ञापन
कंधेशी घार यमुना पुल की धसकी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर के कंधेशी घार में यमुना नदी के पुल का एप्रोच मार्ग लोकार्पण से पहले ही धंसकने लगा है। लोक निर्माण विभाग की सड़क पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। नवादा गांव के सामने यमुना नदी पर पुल निर्माण  कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दोनों तरफ लोक निर्माण विभाग की एप्रोच मार्ग निर्माण होना शेष है। दोनों साइडों में करीब तीन तीन सौ मीटर तक बनाया जा सका है।

विज्ञापन

पुल को सही तरीके से एप्रोच से जोड़ा भी नहीं जा सका है। निर्माण कार्य प्रभारी और लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता  विजय कुमार सिंह ने बताया कि कंधेसी पुल के मार्ग की  कुछ स्थानों पर सड़क धंसकी है। सड़क के आसपास के क्षेत्र की मिट्टी खराब होने की वजह से ये समस्या आ रही है। धंसकी हुई सड़क को गिट्टी को दुरस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन

2015 से चल रहा है पुल का निर्माण
पुल का निर्माण वर्ष 2015 से चल रहा है। सेतु निगम के हिस्से का  निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के हिस्से का काम होना बाकी है।  बर्ष 2020 में बरसात के मौसम में कई जगह धंसक व उखड़ गई थी। पुलिया की स्लेव भी गिर गई थी। इस बार भी यही हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें