थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शुभम झाड़ फूंका करता है। उसने लोगों से बताया कि उसे सपने में देवी ने समाधि लेने का आदेश दिया है। उसने लोगों के मना करने के बाद भी समाधि लेने की जिद कर रहा था। इसलिए सभी ने पूजा के बाद समाधि में बैठा दिया था।
शुभम के पिता विनीत ने बताया कि यह पूजापाठ बहुत करता रहता है। मां गुड्डी की बचपन में ही मौत हो गई थी। एसओ आसीवन ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।