फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conquer the Himalayas: हरदोई के अभिनीत ने माउंट मचोई की फतह, 11 घंटे में चढ़े 19907 फिट ऊंची चोटी

Sun, 25 Sep 2022 10:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के अभिनीत कुमार ने जुनून और हौसले से द्रास की सबसे ऊंची चोटी माउंट मचोई पर तिरंगा लहराया है। बता दें कि अब अभिनीत साउथ अफ्रीका के तंजानिया मे कैलीमंजारो और माउंट एवरेस्ट को फतह कर भारत का गौरव बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कछौना थाना क्षेत्र के आंट सांट गांव निवासी अभिनीत कुमार ने जम्मू कश्मीर में स्थित द्रास की 19907 फिट ऊंची चोटी माउंट मचोई पर 13 सितंबर को 11 घंटे में फतह कर तिरंगा फहरा कर रिकार्ड बनाया है। अभिनीत कुमार मौर्य की इस कामयाबी पर जनपदवासियों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने अभिनीत बधाई दी।

विज्ञापन

बता दें कि कछौना ब्लॉक की ग्राम निवासी आंट सांट चंद्रपाल मौर्य के बेटे अभिनीत कुमार मौर्य ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और भाइयों को दिया है। पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने पढ़ाई के दौरान ही पर्वतारोही बनने का सपना देखा था। इंटर तक पढ़ाई राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज कछौना से की है।

Trending Videos

अभिनीत ने बताया कि इंटर में पढ़ाई के दौरान एंड्राइड फोन मिला, तो पर्वतारोही के बनने की जानकारी मोबाइल पर देखने लगा। मेरे मन में अपने लक्ष्य को पाने के लिए बेचैनी थी। इसी दौरान बिहार में पर्वतारोही मिताली प्रसाद से संपर्क किया। मिताली प्रसाद से पूरा पर्वतारोही बनने की जानकारी ली।

इसके बाद जम्मू के पहल गांव शहर से इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त करने के ही दौरान जम्मू कश्मीर में स्थित  टेबल टॉपिक चोटी 12506  ऊंचाई वाली महज  8 घंटे की कड़ी मेहनत से 15 जून 2022 को फतेह हासिल किया। वहीं, 13 सितंबर 2022 को माउंट मचोई पीक द्वारा ग्रास कारगिल जम्मू कश्मीर के समीप छोटी ऊंचाई 19907 फतेह हासिल की।
विज्ञापन

11 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद देश का आन बान शान तिरंगा को फहराया। अब अभिनीत कुमार साउथ अफ्रीका के तंजानिया मे कैलीमंजारो और माउंट एवरेस्ट को फतह कर भारत का गौरव बढ़ाना है। अभिनीत कुमार बताते हैं कि वो इसके लिए दिसंबर में चढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें