फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कचहरी से भागा चोरी का आरोपी छह दिन बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कचहरी से 22 अगस्त को भागा चोरी का आरोपी छह दिन बाद गुरुवार की शाम को कचहरी से गिरफ्तार कर लिया गया। वह सरेंडर करने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोच लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोतवाली इंस्पेक्टर जयदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि नयापुरवा के धर्मेंद्र वर्मा पर बाबूपुरवा थाने में चोरी और सेंध लगाने की एफआईआर हुई थी। उसके अधिवक्ता ने उसे जमानत दिलाने का आश्वासन दिया था। 22 अगस्त को वह कोर्ट में पेश हुआ। सुनवाई के दौरान उसकी जमानत खारिज हो गई। धर्मेंद्र चकमा देकर फरार हो गया। गुरुवार को फिर से सरेंडर करने आया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें