फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवती संग दुष्कर्म के आरोपी को गुजरात से किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गुजरात के आनंद जिला से गिरफ्तार कर लिया है। श्यामनगर निवासी युवती दिल्ली के कॉल सेंटर में नौकरी करती है। उसका आरोप है कि वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हरियाणा के भिवानी के बॉड खुर्द निवासी रोहित शर्मा से हुई थी। उसने कहा था कि वह कानपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। अंतरजातीय होने के बावजूद रोहित ने उससे शादी करने का दावा किया था। युवती के जन्मदिन पर आरोपी उन्हें गोविंदनगर के एक होटल में ले गया और संबंध बनाए। शादी के नाम पर कई बार याैन शोषण किया और गर्भपात भी कराया। वर्ष 2024 में आरोपी का तबादला गुजरात हो गया। युवती अक्तूबर 2024 में उसके पास गुजरात गई तो उसकी सगाई की तस्वीर मोबाइल में देख ली। इसके बाद उसने जमकर पीटा। इसके बाद नवंबर 2024 में उसकी शादी होने का पता चला। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को आनंद जिले के बिट्ठल उद्योग नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात टीम थाने लेकर आरोपित को पहुंचेगी। शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें