फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चांदी के 48 दीपों से की जाती श्रीजी की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीसामऊ स्थित सहस्रफणी पारस धाम जैन मंदिर में श्री पारसनाथ भक्तामर महामंडल विधान का 48 दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव शुक्रवार को मनाया गया। यह अनुष्ठान 29 अक्तूबर से चल रहा है और 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जैन समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि सुबह के सत्र में भक्त श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा और अष्टद्रव्य से पूजन करते हैं। जैन समाज की अनुयायी साधना जैन ने कहा कि विधान का माड़ना अत्यंत आकर्षक और सौंदर्यपूर्ण है। शाम को चांदी के 48 दीपों से श्रीजी की महाआरती की जाती है। 15 दिसंबर को मूलनायक पारसनाथ भगवान और श्रीचंद्रप्रभु भगवान के जन्म के तप कल्याणक का उत्सव भी मनाया जाएगा। इस मौके पर अनिल जैन, आमोद जैन, शैलेश जैन, आलोक जैन, प्रवीण जैन, अजय जैन, विनय जैन, आभा जैन, साधना जैन, कमलेश जैन, आराधना जैन, वीरांगना जैन, सविता जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें