फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज हवा संग बारिश, तार टूटने से 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग पर ककवन के पास 33 केवी विद्युत लाइन का तार तेज हवा बारिश के कारण टूट गया। इससे रसूलाबाद नगर की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे बाद फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन



नगर में बृहस्पतिवार सुबह से तेज हवा संग बारिश शुरू हो गई। सुबह चार बजे के करीब ककवन के पास 33केवी लाइन का तार टूट गया। इससे नगर के 13 वार्डों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह 11 बजे तक बिजली न आने व घरों में लगे इन्वर्टर ठप हो जाने पर लोगों परेशानी हुई। इधर सुबह के समय दैनिक कार्यों के साथ पानी न भर पाने की वजह से लोग परेशान हुए।



नगर के करीब पांच हजार उपभोक्ता दिन भर पर परेशान रहे। वहीं आस-पास के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा चलने के कारण बिजली ट्रिपिंग करती रही। इधर ककवन के पास फॉल्ट होने की जानकारी पर लाइनमैन पेट्रोलिंग कर मरम्मत में जुटे। एसडीओ शहादत सलीम ने बताया कि बिल्हौर-रसूलाबाद की 33 केवी लाइन के तीन बिजली पोल के तार टूटने और एक पोल टूटने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। नया पोल लगा दिया गया। आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें