फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएचसी रसूलाबाद में लगे फायर सेफ्टी मशीन की हुई टेस्टिंग

Wed, 16 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। सीएचसी रसूलाबाद में चार माह पहले आग लगने पर आपात स्थिति से बचाव के लिए पाइपलाइन बिछाने के साथ फायर सेफ्टी उपकरण लगवाए गए थे। उपकरणों की टेस्टिंग नहीं हुई थी। मंगलवार इनकी टेस्टिंग कर कर्मचारियों को उपयोग के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

सेफ्टी उपकरण लगाने वाले कंपनी के कर्मचारी केपी शर्मा अपने साथियों के साथ मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन की निरीक्षण करने के बाद मशीन के फायर सिस्टम अलार्म की टेस्टिंग की। इस दौरान पाइप लाइन से पानी की बौछार की गई। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों को आपात स्थिति पड़ने पर उसे उपयोग करने के तरीके सिखाएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए फायर मशीन को चलाने की जानकारी दी गई है। जिससे आपातकाल में आग जैसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कर्मचारी फायर सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग कर जनहानि होने से बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें