कानपुर। आंचल हत्याकांड के मुकदमे में अगली सुनवाई अब छह मई को होगी। अपर जिला जज सप्तम की अदालत में मुकदमे की सुनवाई चल रही है। अभियोजन को बुधवार को गवाह पेश करना था लेकिन न्यायाधीश आजाद सिंह का स्थानांतरण हो जाने के कारण बुधवार को मुकदमे में गवाही नहीं हो सकी। खाद्य मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की 19 नवंबर 2021 को संदिग्ध हालात में ससुराल में मौत हो गई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पति सूर्यांश व फूफा ससुर भरत ग्रोवर के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही है जबकि सास निशा खरबंदा की मौत हो चुकी है। (संवाद)