कानपुर। पश्चिम जोन के पांच शातिरों के खिलाफ बुधवार को जिलाबदर की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय-अपराध संकल्प शर्मा के निर्देश पर हुई है। इन शातिरों में पनकी बी ब्लॉक स्वराजनगर निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ बाबू व शिवराजपुर राजा यति प्रसाद नगर पाठकपुर निवासी अंकित उर्फ मंत्री, बिठूर के रमेलनगर का अजीत यादव उर्फ रज्जा व ककवन उठ्ठा निवासी नरेंद्र शामिल हैं। इन्हें छह माह के जिला बदर किया गया है जबकि शिवराजपुर के पाठकपुर निवासी निर्भय उर्फ निगम यादव को तीन माह के लिए जिलाबदर किया गया है। (संवाद)