फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल से नौबस्ता तक डाउनलाइन पर जल्द शुरू होगा टेस्ट रन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरुवार को कानपुर सेंट्रल भूमिगत मेट्रो स्टेशन से नौबस्ता तक डाउन लाइन में थर्ड रेल का निर्माण और इसे चार्ज (विद्युत आपूर्ति) करने का कार्य पूरा कर लिया। इससे कॉरिडोर-एक के इस सेक्शन में भी मेट्रो ट्रेन संचालन का ट्रायल शुरू करने का रास्ता साफ हो गया गया। जल्द ही इस ट्रैक पर भी टेस्ट रन शुरू होगा। इससे पहले फरवरी में इस रूट की अप-लाइन पर टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जून में आईआईटी से नौबस्ता तक यात्री सुविधा शुरू करने की योजना बनाई गई है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार के अनुसार कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही सभी स्टेशनों पर फिनिशिंग और सिस्टम इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद शहरवासियों को आईआईटी से नौबस्ता तक निर्बाध और तेज यातायात सुविधा मिल सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें