फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीजीपी ने पूरे प्रदेश में आतंकी घटनाएं होने का जारी किया अलर्ट, नेपाल बॉर्डर किया गया सील

Fri, 23 Aug 2019 02:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सभी शहरों के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बड़ा बयान जारी किया है। डीजीपी ने कहा है कि यूपी में आतंकी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा हमारी नजर पूरे प्रदेश पर है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। इसके साथ ही नेपाल बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। वहीं सभी शहरों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 

आपको बताते चलें कि इससे पहले भी हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुद्दीन और उसके दो साथियों को कानपुर में आतंकी हमले की साजिश रचने में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना को अंजाम देने के लिए एके-47 और सुसाइड बेल्ट कश्मीर से मंगाई थी।

हमले के दौरान पकड़े जाने पर वह खुद को सुसाइड बेल्ट से खत्म कर सकता था। यह खुलासा आतंकी कमरुद्दीन ने एटीएस की पूछताछ में किया था। कमरुद्दीन की निशानादेही पर उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


यूपी एटीएस ने 13 सितंबर को सुबह चार बजे चकेरी के शिवनगर क्षेत्र में कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसी दिन से कमरुद्दीन को सात दिन की रिमांड पर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें