फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम निधि से 156 कार्यों के लिए कल पड़ेंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम निधि से कराए जाने वाले छोटे कार्यों के लिए दो सितंबर को टेंडर डाले जाएंगे। इसमें ढाई करोड़ से करीब 156 कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद पूर्व में 15वें वित्त के तहत जारी किए गए 125 करोड़ के 298 कार्यों के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें अकेले 40 करोड़ के टेंडर हॉट मिक्स प्लांट के जरिये कराए जाने थे। इनमें से सिर्फ 22 वर्क ऑर्डर ही जारी हुए थे। इनमें नाला निर्माण के 112 व सड़क निर्माण के 186 कार्य हैं। इन निरस्त कार्यों के टेंडर 16 सितंबर को डाले जाएंगे। इससे पहले नगर निगम निधि से 156 कार्य कराने के लिए दो सितंबर को टेंडर डाले जाएंगे। इनमें चावला मंडी से कोतवालेश्वर मंदिर तक 9,95,401 रुपये से सड़क सुधार कार्य, गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाबों का निर्माण 3,51,235 रुपये से और कोतवाली चौराहा से शिवाला मस्जिद तक फुटपाथ व पटरी का सुधार कार्य 9,96,262 रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा भी कई अन्य छोटे कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


12 करोड़ के भुगतान पर रोक
15वें वित्त से जुड़े कार्यों के 12 करोड़ के भुगतान पर भी रोक लगाई गई है। यह कार्य हॉट मिक्स प्लांट के तहत किए गए थे। नगर निगम में 27 फर्म हॉट मिक्स प्लांट की हैं, साथ ही 400 अन्य श्रेणियों की फर्म पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें