नोटबंदी के फैसले का स्वागत करने वाले लोग अब अर्थव्यवस्था को ध्वस्त होता देख तीखे तेवर दिखा रहे हैं। नोट बंदी का एक महीना बीत चुका है।लेकिन बैंकों में अभी भी हजार व दो हजार रुपये पाने के लिए इस ठिठुरन भरी सर्दी में लोग सुबह से लाइनों में लग रहे हैं।
मौदहा कस्बे के सिसोलर गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में गुरुवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। बैंक में 10 गांवों के लोग सिर्फ एक हजार से दो हजार रुपये पाने के लिए बुरी तरह परेशान रहे।
उधर, कस्बे की एसबीआई शाखा में सुबह से लगी भारी भीड़ में धक्का मुक्की होती रही। लोग लाइन तोड़कर बैंक के गेट में घुसने लगे। पुलिस ने रोकना चाहा तो ग्राहक पुलिस से ही उलझ गए। यही हाल अन्य बैंकों का रहा है। एक माह गुजरने के बाद नोटबंदी की स्थित नहीं सुधर सकी है। शादी वाले परिवार भी परेशान हैं।