अजगर निकालते विन विभाग कर्मी एवं ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना नेशनल हाईवे के निकट पूर्व में बनी पुलिस चौकी के पास एक विशाल अजगर की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 10 फुट लंबा अजगर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल ही पुलिस एवं वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी।
कुछ ही देर में मौके पर चौकी इंचार्ज विजय द्विवेदी एवं विन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग दरोगा जावेद खान एवं अपने सहयोगी वन कर्मी करण यादव ,कल्यान यादव, बहादुर सिंह, एवं दीपक एवं ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों में से अजगर को पकड़कर एक बोरे में बंद कर पाए।
इसके बाद वन विभाग की टीम उसको पचोखरा रेंज में लाकर रखा जहां से उसको जंगलों में या चिड़िया घर भेजने की योजना बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में आएदिन जहरीले जीव-जंतु निकलते रहते हैं। जिससे गांव में हमेशा ही लोगों में डर बना रहता है।