फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव जनसभा में अखिलेश ने कही ये 10 बड़ी बातें

Sun, 05 Feb 2017 06:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने विपक्षियों को अपनी ताकत और समझबूझ का परिचय दे दिया। उन्होंने जनसभा में साबित कर दिया कि यदि उन पर निशाना साधेंगे तो वह भी किसी को बख्शेंगे नहीं।   
विज्ञापन
रविवार की उन्नाव की जनसभा में अखिलेश ने मुख्य विपक्षी दल बसपा समेंत भाजपा व उसके शिर्ष नेताओंं पर अपने शब्दों से कड़ा प्रहार किया। एकतरफ जहां उन्होंने भाजपा की 'स्कैम' की टिप्पणी का अर्थ बदलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लपेटा तो वहीं बसपा के चुनाव चिन्ह पर चुटकुला छोड़ा। 

करते हुए सीएम अखिलेश ने पीएम मोदी और अमित शाह पर पलटवार किया। उन्होंने यूपी को लेकर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस-अखिलेश-मायावती को लेकर पीएम मोदी द्वारा दिए गए 'स्कैम' के नारे से उन्हीं पर निशाना साध दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्नाव जनसभा में अखिलेश की कही हुई 10 बड़ी बातें

-बीएसपी के चुनावी चिह्न पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सोचिए, अगर हाथी आपके घर में घुस जाएगा तो सारे घर को बर्बाद करके रख देगा।

- पीएम मोदी और अमित शाह SCAM में शामिल।

-अखिलेश ने एक बार फिर पीएम मोदी के इस्तेमाल किए गए SCAM शब्द पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दरअसल इसमें ए और एम का अर्थ अमित शाह और मोदी है।

-राहुल-अखिलेश की जोड़ी क्या कमाल दिखाएगी ये तो 11 मार्च को नतीजे आने के बाद पता चलेगा।

-साइकल बच गई तो अब सरकार भी बच जाएगी।

-यूपी की जनता को सपा और कांग्रेस का साथ पसंद है। 

- जनता के समर्थन ने साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी है।

- अब तो कांग्रेस का हाथ भी साइकिल के हैंडल पर है तो सोचिए कि साइकिल की रफ्तार और दिशा सही रहेगी। 

- सपा ने जमीन पर काम किया है। 

- सपा ने जितना काम किया वो आगे भी करते रहेंगे और खुशहाली और तरक्की पर आगे ले जाने का काम  करते रहेंगे। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें