फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिठमरा नहर पर चौथी बार बनाया फिर गया अस्थाई पुल

Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरा। निचली राम गंगा नहर में सिठमरा में पुल पर बना अस्थाई पुल तीसरी बार बह गया था। इस वजह से लोग तीन किमी का चक्कर लगाकर आवाजाही कर रहे थे। बुधवार को लोगों ने हंगामा किया तो सिंचाई विभाग ने बल्लियों और ईंट पत्थर डालकर चौथी बार अस्थाई पुल बनाया है। इससे अब ग्रामीणों को तीन किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिठमरा में पुराना पुल ध्वस्त हो चुका है। जबकि नये पुल के निर्माण का काम चल रहा है। वैकल्पिक आवागमन के लिए सिंचाई विभाग ने सीमेंट के पाइप डालकर अस्थायी पुल बनाया गया था। सोमवार को तीसरी बार अस्थाई पुल पानी के तेज बहाव से चलते बह गया । इस वजह से बाजपेईपुरवा, लक्ष्मणपुरवा, जसू भरथू, भानदत्त, चिलौली, बहरी उमरी, मुलियापुरवा, ऊगा सहित 12 गांवों के 10 हजार लोग तीन किमी का चक्कर लगाकर गेंदामऊ पुल से होकर आवाजाही कर रहे हैं। सिठमरा गांव के नरेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश शर्मा, निहाल दिवाकर, अनुपम शुक्ला ,कपिल शुक्ला, अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पुकार शुक्ल सहित ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को सिठमरा गांव के एक स्कूल में मतदाताओं के नाम को घटाने बढ़ाए जाने के लिए शिविर लगा था। इसमें भी लोग नहीं पहुंच सके। आने जाने का रास्ता बंद हो जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। इसके बाद गुरुवार शाम तक अस्थाई पुल बनाया गया।

वर्जन-
नहर में पानी किसानों की सिंचाई के लिए छोड़ा गया है। अधिक पानी के कारण बनाया गया अस्थाई पुल बह गया था। इसकी जानकारी होते ही गुरुवार को अस्थाई पुल बनाया गया है। इससे अब लोग आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार पटेल, अधिशाषी अभियंता सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें