फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ से नीचे गिरकर पांच मोरों की हुई मौत

Sat, 20 Jan 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलपुर थानाक्षेत्र के अकारू गांव में पीपल के पेड़ पर बैठे पांच मोर ठंड से पेड़ से नीचे गिर कर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मोरो का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है। निरीक्षक मंगलपुर जनार्दन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अकारू गांव में पीपल के पेड़ के नीचे पांच मोर मृत अवस्था में मिले थे। सूचना वन कर्मियों को दी गई थी। पशु चिकित्साधिकारी नुनारी डाॅ. रविंद्र राजपूत ने बताया कि सभी मोरो की मौत ठंड लगने से हुई है। वन दरोगा शिवम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत मोरो का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें