फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शातिरों के निशाने पर देवी-देवता, एक साथ तमाम मंदिरों से चुराए घंटे तो भक्तों में मचा हाहाकार

Thu, 17 Jan 2019 09:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
काली देवी मंदिर से चोरी हुए घंटों के बारे में जानकारी देता बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में भीतरगांव कोतवाली क्षेत्र के बीहूपुर (अटवा) और रक्सा गांव के बाहर बने मंदिरों के ताले तोड़कर बुधवार रात चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। बीहूपुर गांव का फूलमती देवी मंदिर पुरातत्व विभाग में संरक्षित है।

 

रार गांव के गंगा दयाल सैनी इस मंदिर के केयरटेकर व पुजारी हैं। वह बुधवार शाम करीब छह बजे आरती करने अपने गांव चले गए थे। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे तो करीब 55 पीतल के घंटे गायब थे। इस घटना से लोगों में काफी रोष है। चोरों ने एक साथ कई मंदिरों को निशाना बनाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे मंदिर के भीतर और परिसर में खड़े पीपल के पेड़ से बंधे थे

मंदिर से चोरी हुए घंटों के बारे में जानकारी देता बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
घंटे मंदिर के भीतर और परिसर में खड़े पीपल के पेड़ से बंधे थे। परिसर में बने चंदिका देवी मंदिर में भी चोरों ने धावा बोला। दूसरी वारदात रक्सा गांव के काली देवी के मंदिर में हुई।

इस मंदिर के गेट पर लगा तोड़ चोर जंजीरों से बंधे करीब 10 घंटे काटकर ले गए। गांव बीहूपुर के बजरंग बली मंदिर से भी करीब पांच घंटे चोर काट ले गए। सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तब चोरी की जानकारी हुई। किसी भी चोरी के संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें