कानपुर में पनकी स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे महंत की गद्दी के विवाद के बीच मंदिर के सुंदरीकरण के लिए लोग आगे आने लगे हैं। सबसे खास बात यह है कि मदद करने वालों में एक मुस्लिम कारोबारी भी शामिल है।
सौहार्र्द की मिसाल कायम करते हुए इस कारोबारी ने 11 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने का एलान किया है। वहीं, एक एनआरआई ने अपनी दिवंगत मां की याद में पांच लाख रुपये का चेक श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर श्राइन बोर्ड को सौंपा है।