फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी मंदिर के सुंदरीकरण को आगे आया मुस्लिम कारोबारी, सौहार्द्र की मिसाल कायम करते हुए 11 लाख देने का किया एलान

Sat, 20 Jun 2020 11:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पनकी मंदिर बदहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में पनकी स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे महंत की गद्दी के विवाद के बीच मंदिर के सुंदरीकरण के लिए लोग आगे आने लगे हैं। सबसे खास बात यह है कि मदद करने वालों में एक मुस्लिम कारोबारी भी शामिल है।
विज्ञापन


सौहार्र्द की मिसाल कायम करते हुए इस कारोबारी ने 11 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने का एलान किया है। वहीं, एक एनआरआई ने अपनी दिवंगत मां की याद में पांच लाख रुपये का चेक श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर श्राइन बोर्ड को सौंपा है। 
 
विज्ञापन

पनकी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए जरीब चौकी के कारोबारी अब्दुल वहाब ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान शुक्रवार को किया। मंदिर के सुंदरीकरण का काम शुरू होते ही वह पूरी राशि श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर श्राइन बोर्ड को सौंप देंगे।

उन्होंने बताया कि अमर उजाला में पनकी मंदिर की छत से पानी टपकने वाली खबर को पढ़ने के बाद यह फैसला लिया है। ट्रस्ट को पत्र सौंपा है। इसके पहले भी कई मंदिरों और मस्जिदों का जीर्णोद्धार करा चुके हैं। वहीं हर्ष नगर निवासी एनआरआई ओम दत्त कटियार ने पांच लाख रुपये का चेक ट्रस्ट को सौंपा है।

युनाइटेड किंगडम (यूके) में ब्रिटिश टेलीकॉम में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत ओम दत्त कहते हैं कि उन्होंने यह धनराशि दिवंगत मां डॉ. शकुंतला कटियार की याद में धर्मशाला बनवाने के लिए दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें