यूपी बोर्ड परीक्षा में जालौन के अंकित पाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में समरसिंह इंटर कालेज रामपुरा से 82 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। अंकित 2018 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेता भी रह चुके हैं।
अंकित के पिता जयराम पेशे से किसान है। पिता जयराम का कहना कि 'अमर उजाला' की मदद न मिली होती तो शायद बच्चो को इतनी सफलता न मिल पाती। अंकित ने मदद की धनराशि से चार कोचिंग में प्रवेश लेकर पढ़ाई की थी। अब वो एनडीए की तैयारी कर रहे हैं। अंकित का सपना एनडीए में अफसर बन देश सेवा करने का है।