फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से चलने लगेगी तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने पूरी की तैयारी, रेलवे बोर्ड की झंडी का इंतजार

Sun, 20 Sep 2020 01:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की पहली कारपोरेट ट्रेन लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस अक्तूबर से चलने लगेगी। ट्रेन का संचालन करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने इसके संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि 10 से 15 अक्तूबर के बीच संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा। तेजस एक्सप्रेस अपनी खास यात्री सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इस ट्रेन में बेहतरीन खाना, नाश्ता और पेय मुफ्त है।

हालांकि कानपुर के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए पर्याप्त ट्रेनें हैं लेकिन तेजस एक्सप्रेस उनसे अलग है। इसके अलावा उज्जैन जाने वालों के लिए भी काशी-महाकाल एक्सप्रेस की खासी डिमांड है। ट्रेन की 40 से 50 प्रतिशत तक सीटें कानपुर के यात्रियों से ही भरती हैं।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर अमित सिन्हा ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस का संचालन अक्तूबर के मध्य से होने लगेगा। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक अमित गुप्ता पूरी तैयारी कर चुके हैं। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही संचालन शुरू हो जाएगा। तेजस के बाद दूसरी कारपोरेट ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस का भी संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें