कानपुर के पौश इलाके में नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाया जा रहा था। स्वरूप नगर स्थित बजूका रेस्टोरेंट में जब एफडीए (खाद्य एवं औषधीय सुरक्षा विभाग) की टीम ने छापा मारा तो टीम को मौके से हुक्का, मसाला और कई तरह के फ्लेवर मिले। लड़के-लड़कियां हुक्के का धुआं उड़ाते मिले, जिनमें कुछ नाबालिग भी थे। टीम ने मौके पर मिले सामान को सील कर दिया है।