फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ के स्कूल में पढ़ने गए 11 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या, शरीर में डंडों से पिटाई के 40 से 42 निशान मिले

Wed, 22 Apr 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्कूल का संचालक कार से बच्चे के शव को महाराजपुर स्थित घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर के 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश की निर्मम हत्या कर उसका शव घर के बाहर फेंक गए। परिजन उसे सात दिन पहले लखनऊ के स्कूल में रहकर पढ़ाई करने के लिए छोड़कर आए थे। उसका शव स्कूल संचालक कार से लेकर आया था। हाथ, पैर बांधने और डंडे से पीटने के बच्चे के शरीर पर 40 से 45 निशान मिले हैं। घरवालों ने सिगरेट से दागने का आरोप लगाया है। पिता नरेंद्र द्विवेदी की तहरीर पर स्कूल संचालक कन्हैया लाल मिश्रा और चालक पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर हुई है।

विज्ञापन


महाराजपुर के गैरिया गांव निवासी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के मुताबिक वह निजी फैक्टरी में कार्य करते हैं। उन्हें एक रिश्तेदार ने लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल की जानकारी दी। कहा कि यहां वैदिक शिक्षा निशुल्क दी जाती है। इस पर 15 अप्रैल को गुरुकुल में दाखिला करा दिया। घरवालों की बेटे से रोजाना बात हो रही थी।

मृतक दिव्यांश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह भी बेटी ने उससे बात की थी। बुधवार की सुबह अचानक एक रिश्तेदार की कॉल आई जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांश सीढ़ियों से नीचे गिर गया है। उसको गंभीर चोटें आ गई हैं। सभी लोग लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे।

 
 

पिता नरेंद्र के आंसू पोछती महिला - फोटो : अमर उजाला
बेटे का शव घर के पास छोड़कर भाग निकले
नरेंद्र द्विवेदी का आरोप है कि इसी दाैरान सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गुरुकुल संचालक कन्हैया मिश्रा कार से बेटे का शव लेकर आए और घर से थोड़ी दूरी पर छोड़कर भाग निकले। उन्होंने बेटे को देखा तो उनके होश उड़ गए। उसके शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान थे। घरवाले और ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस को सूचना दी गई।
 
विज्ञापन

रोती बिलखती मां नीरज देवी को ढांढस बंधाती महिला - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसीपी अभिषेक पांडेय और महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य लिए। दिव्यांश के घरवालों ने उसके साथ गलत होने की आशंका भी जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर स्कूल संचालक कन्हैया लाल मिश्रा और अज्ञात कार चालक के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश चल रही है।
महाराजपुर का 11 वर्षीय बालक लखनऊ के गुरुकुल स्कूल में पढ़ने गया था। स्कूल संचालक उसका शव घर के बाहर छोड़कर गए हैं। बच्चे के शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है। - सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें