यूपी के हमीरपुर जिले में जलालपुर थानाक्षेत्र के क्योटरा डेरा गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर चलता कर दिया। पुलिस किशोरी को दिमागी रूप से कमजोर बता रही है।
क्योटरा गांव निवासी ग्यासी निषाद भेड़ी खरका खदान के रास्ते पर ढाबा खोले है। रविवार को वह अपनी पत्नी व दस वर्षीय बेटे के साथ ढाबे पर था। उसकी 15 वर्षीय बेटी जूली घर पर थी। दोपहर में घर का काम निपटाने के बाद जूली हाथ में केरोसिन से भरी केन लेकर घर से ढाबा की तरफ चली।