फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ पर लटकी मिली किशोर की लाश, पुलिस पहुंची तो बताया दुष्कर्म का आरोपी

Fri, 21 Feb 2020 06:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात के बरौर में शुक्रवार को डुड़ियामऊ गांव निवासी एक किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेसिंक टीम ने पहुंच कर जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन


मृतक पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। देर रात पुलिस मृतक के घर दाबिश देने पहुंची थी। मृतक के परिजन मजदूरी करते है। बरौर थाना क्षेत्र के डुड़ियामऊ गांव निवासी सुशीलकुमार का पुत्र प्रभात गौतम उर्फ भल्लू (14) का शव संदिग्ध अवस्था गांव के बाहर ललई सचान के खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला।

 

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर जाते समय ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकता देखा तो इसकी सूचना मृतक परिजनों को दी। मृतक की मां सरोज, पिता सुशीलकुमार, ताऊ रजोल, दादी रानी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फोरसिंक टीम के सदस्यों ने जांच के लिए मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज मोहम्मदपुर में कक्षा आठ का छात्र था। मृतक की मां सरोज ने बताया कि गुरूवार को वह पुखरायां मजदूरी करने गई थी। देर शाम घर वापस लौटी तो प्रभात गौतम मवेशियों के लिए चारा काट रहा था।

जिसके बाद वह बिना बताए कहीं चला गया। देर रात बरौर थाने से पुलिस आई और पुत्र के बारे में पूछतांछ की। घर पर प्रभात के न मिलने पर पुलिस वापस लौट गई। तलाश करने पर प्रभात का पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने पुत्र के मौत की सूचना दी। इस बाबत थाना प्रभारी दिग्विजयसिंह ने बताया तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें