फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तरंजित प्रेम कथा: प्रेमी के लिए किशोरी ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिला वीडीओ पिता का रेत दिया गला

Tue, 21 May 2024 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी के लिए किशोरी ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया। साथ ही पिता की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अजय पाल राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक किशोरी ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। इंटर की छात्रा ने पहले पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। सबके बेहोश हो जाने पर उसने वीडीओ पिता की आरी से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। दूसरे कमरे में सो रहे भाई पर भी हथौड़ी से हमला किया लेकिन आंख खुलने से उसकी जान बच गई। पुलिस किशोरी और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव में वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) के पद पर तैनात अजय पाल राजपूत (50) पत्नी मोनी देवी, दो बेटों व 17 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात बेटी ने सभी को खाने में पूड़ी सब्जी बनाकर खिलाई। थोड़ी देर बाद सभी को उल्टियां होने लगीं। उसके बाद सभी सोने चले गए। उन्होंने खाने में नशीला गोलियां मिलाए जाने की आशंका जताई। मृतक के बड़े बेटे सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे बहन ने अचानक उस पर भी हथौड़ी से हमला करने की कोशिश की।

लेकिन उसकी आंख खुल गई तो बहन के हाथ से हथौड़ी छीन कर फेंक दी। इस बीच किशोरी ने उसके हाथ पर काट लिया। चीख-पुकार सुनकर मां मोनी देवी भी पहुंच गईं। वह दूसरे कमरे में सो रहे पति को बुलाने पहुंचीं तो वे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे। वीडीओ को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार व हथौड़ी बरामद कर किशोरी व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने कोतवाली पहुंचकर प्रेमी युगल से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि परिजनों ने अभी हत्याकांड की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

परिजनों को खिलाया नशीला पदार्थ
बताया जा रहा है कि वारदात अंजाम देने से पहले किशोरी ने रात के खाने में नशे की गोली मिला दी थी। वीडीओ अजय पाल राजपूत (50) सोमवार की रात अपनी बेटी के हाथ की बनी पूड़ी सब्जी खाई। परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी वही खाना खाया। थोड़ी देर बाद सभी को को उल्टियां होने लगीं। उसके बाद सभी सोने चले गए। अजय पाल के बड़े पुत्र सिद्धार्थ ने बताया कि रात करीब 11:30 उसकी बहन (17) ने सोते समय उस पर हथौड़ी से हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें