फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर सात हजार में बेचने का आरोप, मां ने बताया पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट

Sun, 24 Nov 2019 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
एडीजी प्रेम प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को ढूंढने के दिए आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में किशोरी को घर से अगवा करके सात हजार रुपये में बेच दिया गया। दो माह से किशोरी की मां रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए शमसाबाद थाने व एसपी कार्यालय के चक्कर काट रही थी। इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना पुलिस ने संवेदनहीनता की हद को पार कर अब तक उस किशोरी की कोई सुध भी नहीं ली।
विज्ञापन


शिकायत होने पर एडीजी ने सात दिन के अंदर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को खोजकर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 14 वर्ष की पुत्री 26 सितंबर को गांव के एक डॉक्टर के पास दवा लेने गई और वापस नहीं आई।

परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि कुछ लोग उसको अगवा करके ले गए हैं। सिवारा कंपिल के रहने वाले युवक ने बताया कि तुम्हारी पुत्री को चार लोग ले गए हैं और उसको सात हजार रुपये में बेच दिया है। जानकारी होने पर थाने में रिपोर्ट लिखाने गई पर सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी कार्यालय में जाकर भी गुहार लगाई पर नतीजा सिफर रहा। पुलिस ने दो माह बीतने के बाद भी किशोरी को खोजा नहीं। पीड़ित माता-पिता ने एडीजी प्रेम प्रकाश को पूरे प्रकरण की जानकारी देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर एडीजी ने एसओ को सात दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को खोजकर आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें